{"_id":"64f373733c075bd76e016d56","slug":"dead-body-found-in-river-hapur-news-c-135-1-hpr1001-2583-2023-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: नहर में डूबे चाचा का शव मिला, भतीजे की तलाश में जुटे गोताखोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: नहर में डूबे चाचा का शव मिला, भतीजे की तलाश में जुटे गोताखोर
Sat, 02 Sep 2023 11:10 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 02 Sep 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। देहात थाना क्षेत्र के मोहल्ला इंद्रगढ़ी निवासी चाचा-भतीजे गांव सलाई स्थित गंग नहर में नहाने के लिए गए थे। नहाने के दौरान दोनों गहरे पानी में डूब गए। पुलिस ने गोताखोरों के साथ सुबह नहर में शवों की तलाश शुरू की। घंटों की मशक्कत के बाद चाचा संदीप का शव तो बरामद कर लिया गया, लेकिन भतीजे की तलाश में गोताखोर जुटे हुए थे।
इद्रगढ़ी निवासी संदीप पुत्र दयानंद (25) अपने भतीजे दिपांशु (16) पुत्र सतीश और मोहल्ले के ही एक युवक के साथ शुक्रवार शाम गांव सलाई स्थित नहर पुल पर नहाने के लिए गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार संदीप आर दीपांशु को तैरना आता था और दोनों पहले भी नहर पर नहाने जाते रहते थे। लेकिन तीसरे युवक को तैरना नहीं आता था। शाम के समय संदीप और दीपांशु ने कपड़े निकालने के बाद नहर पुल से नहर में छलांग लगा दी। कुछ देर तैरने के बाद दोनों डूबने लगे और कुछ ही देर में पानी में समा गया। बाहर खड़े युवक ने शोर मचाया तो आसपास राहगीर मौके पर एकत्र हो गए। इस दौरान लोगों ने पुलिस और परिजनों को मामले की सूचना दी। सूचना पर देहात थाना प्रभारी दिलीप कुमार बिष्ट और परिजन मौके पर पहुंच गए। रात के समय में अंधेरा अधिक होने के कारण गोताखोरों को नहीं लगाया जा सका। सुबह पुलिस ने गोताखोर बुलाकर शवों की तलाश शुरू की। कड़ी मशक्कत के बाद चाचा संदीप का शव बरामद हो गया, जबकि दूसरे शव की तलाश शाम तक जारी थी। इस दौरान परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था।