फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   dead body found

Hapur News: जसरूपनगर के जंगल में हत्या कर फेंका शव, सिर पर मिले चोट के निशान

Thu, 13 Feb 2025 10:01 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 13 Feb 2025 10:01 PM IST
विज्ञापन
dead body found
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जसरूपनगर के जंगल में बुधवार रात एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मौके से कुछ कपड़े और बिहार के पते का आधार कार्ड बरामद किया है। मृतक के पास से प्रयोग किया कंडोम भी बरामद किया गया है। ऐसे में आशंका हैं कि अवैध संबंधों के चलते हत्या की गई है। पुलिस ने आसपास के मकानों से दो महिलाओं को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


मोहल्ला जसरूपनगर के जंगल के पास कुछ लोगों द्वारा प्लॉटिंग की जा रही है। जहां कुछ लोगों ने मकान भी बना लिए हैं। बृहस्पतिवार सुबह स्थानीय लोग टहलने के लिए निकले तो एक मकान के सामने खेत में करीब 40 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा देखा। व्यक्ति के सिर पर गंभीर चोट थीं और उसकी पेंट भी खुली हुई थी। सूचना पर आसपास के लोग एकत्र हो गए।
विज्ञापन


लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना के बाद एएसपी विनीत भटनागर, सीओ जितेंद्र शर्मा, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन, कामयाबी नहीं मिल सकी। लोगों ने बताया कि उन्होंने इस मृतक को पहले कभी इस क्षेत्र में नहीं देखा। जिसके बाद अधिकारियों ने फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाकर जांच कराई। जांच करने पर शव के पास से पुलिस को प्रयोग किया गया कंडोम, कपड़े व आधार कार्ड मिला। जो बिहार के पते का है, जिसका नाम रोहित है। हालांकि मृतक की उम्र और आधार की उम्र अलग-अलग होने के कारण पुलिस को आशंका है कि बरामद आधार कार्ड मृतक का नहीं है। हालांकि पुलिस उसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




लोग बोले आसपास के क्षेत्र में होता है जिस्मफरोशी का धंधा

जिस स्थान पर शव बरामद हुआ है, वहां एक-दो मकान ही है। पुलिस को लोगों ने बताया कि हाल ही में कुछ परिवार यहां आकर बसे हैं, उन्हें आशंका है कि यहां देह व्यापार का धंधा चल रहा था। ऐसे में आशंका है कि अवैध संबंधों के चलते ही यह हत्या की गई है। ऐसे में पुलिस ने आसपास के मकानों से दो महिलाओं को हिरासत में लिया है। पुलिस महिलाओं से पूछताछ कर रही है। वहीं, पास में ही एक मकान के दरवाजे पर खून के निशान मिले हैं। पुलिस जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा कर रही है।


कोट -

मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। आशंका है कि धारदार हथियार से सिर में वार कर हत्या की गई है। वारदात का खुलासा करने के लिए थाना पुलिस के साथ एसओजी व सर्विलांस टीम को लगाया गया है। जल्द ही इसका खुलासा कर दिया जाएगा। - ज्ञानंजय सिंह, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed