फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   dead body dint recognise

Hapur News: गला घोंटकर की थी हत्या, दुष्कर्म की नहीं हुई पुष्टि

Thu, 28 Aug 2025 10:35 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 28 Aug 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
dead body dint recognise
धौलाना। थाना क्षेत्र की देहरा चौकी क्षेत्र के उदयरामपुर नंगला गांव के रजवाहे में बुधवार सुबह मिले 30 वर्षीय महिला के शव की पहचान बृहस्पतिवार को भी नहीं हो सकी। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत गला दबाने से हुई। जबकि, दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस महिला की शिनाख्त के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह गांव के रजवाहे में अज्ञात महिला का शव मिला था। रजवाहे में पानी न होने के कारण शव कीचड़ में सना हुआ था। मृतका की चप्पलें और कुछ फटे कपड़े रजवाहे की पटरी पर ही पड़े मिले थे। ऐसे में आशंका व्यक्त की जा रही थी कि महिला के साथ दुष्कर्म के बाद रजवाहे की पटरी पर ही गला घोटकर हत्या की गई है। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि महिला के दाहिने हाथ पर गुलाब के फूल व एस नाम का टैटू बना है, लेकिन अभी तक उसकी शिनाख्त नहीं हुई है। महिला की गला घोंटकर हत्या की गई है, जल्दी ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन





महिला के यूपीएसआईडीसी क्षेत्र में काम करने की संभावना --

ग्रामीणों की माने तो महिला कामकाजी लग रही है। ऐसे में संभावना है कि वह यूपीएसआईडीसी क्षेत्र में ही किसी फैक्टरी में काम करने वाली हो सकती है। जो रात के समय किसी कारण से किसी के साथ यहां पहुंची होगी और उसकी यहां गला घोटकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed