{"_id":"66a3d7ef7c838d449c04f8b3","slug":"cybre-crime-hapur-news-c-306-1-gha1001-108399-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: क्राइम ब्रांच से बोल रहा हूं... हिरासत में है आपका बेटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: क्राइम ब्रांच से बोल रहा हूं... हिरासत में है आपका बेटा
Fri, 26 Jul 2024 10:37 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Fri, 26 Jul 2024 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़मुक्तेश्वर। साइबर अपराधियों ने खुद को दिल्ली क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर एक व्यक्ति को फोन करके उसके बेटे को हिरासत में लेने का झांसा देकर पहले डराया, फिर 20 हजार रुपये की मांग की। हालांकि बेटे से फोन पर संपर्क होने के बाद पीडि़त ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
गांव लोदीपुर निवासी सुखवीर सिंह ने तहरीर देते हुए बताया कि शुक्रवार को उसका बेटा नगर के एक कोचिंग सेंटर मे पढ़ाई करने के लिए गया था। करीब दो घंटे के बाद उसके फोन पर अनजान व्यक्ति की कॉल आई। जिसने अपने आप को दिल्ली क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताते हुए कहा कि साइबर क्राइम सेल ने उसके बेटे को एक आपराधिक मामले में गिरफ्तार किया है। लेकिन उसे उसका बेटा निर्दोष लग रहा है। यदि वह अपने बेटे को जेल जाने से बचाना चाहता है, तो 20 हजार रुपये इसी नंबर पर ट्रांसफर कर दे। आरोपी की बात सुनकर वह परेशान हो गया। पैसों का इंतजाम करने की बात कहकर उसने फोन काट दिया। जिसके तुरंत बाद अपने बेटे का मोबाइल नंबर डायल कर दिया। बेटे से बात हुई, तो उसने कहा कि वह कोचिंग सेंटर में है और कुछ देर बाद घर पहुंच जाएगा। जिसके बाद उसे राहत मिली।
कोट -
साइबर ठग नए-नए तरीकों से ठगी का प्रयास करते है। ऐसे लोगों से बचाव के लिए समय-समय पर पुलिस की ओर से जागरूक किया जाता है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।- आशुतोष शिवम सीओ गढ़