फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   cyber crime

Hapur News: दोस्त बनकर युवक से 25 हजार ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Mar 2023 09:45 PM IST
विज्ञापन
cyber crime
हापुड़। साइबर ठगों ने एक युवक से 25 हजार रुपये ठग लिए। जानकारी होने पर युवक ने बैंक में संपर्क किया, तो उसे ठगी के बारे में पता चला। युवक ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गांव टियाला निवासी विनीत ने बताया कि 17 मार्च को उसके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया था। फोन करने वाले व्यक्ति ने बताया कि वह उसका दोस्त बोल रहा है। एक दोस्त का नाम लेकर उसने बातचीत शुरू की और झांसे में ले लिया और कहा कि वह किसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त हो गया है और उसे 25 हजार रुपयों की सख्त आवश्यकता है। झांसे में आकर पीड़ित ने गूगल-पे के जरिए उसके बैंक खाते में तीन बार में 25 हजार रुपये डलवा दिए। इसके बाद उसने अपने दोस्त को फोन कर उसका हाल चाल पूछा तो उसे ठगी के बारे में पता चला। थाना देहात प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि साइबर सेल को मामले से अवगत कराते हुए रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed