फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Youth killed, the bodies thrown into the field.

युवक की हत्या, शव खेत में फेंका

Fri, 12 Feb 2016 12:55 AM IST
अमर उजाला, गढ़
अमर उजाला, गढ़ Updated Fri, 12 Feb 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
Youth killed, the bodies thrown into the field.
एक खेत में अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस और ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि युवक की धारदार हथियार से हत्या कर शव यहां लाकर फेंका गया है।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस को मृतक की जेब से 110 रुपये और नये मोबाइल का बिल मिला है। अभी युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

कुछ महिलाएं बृहस्पतिवार सुबह रेलवे स्टेशन के पास घास काट रही थीं। इसी बीच उन्होंने बदरखा के किसान दिलशाद खां के खेत में एक युवक शव देखा।

महिलाओं ने आननफानन में नलकूप पर मौजूद किसान दिलशाद को इसकी जानकारी दी। दिलशाद ने तुरंत कोतवाली पुलिस को अवगत कराया।

सूचना पर डीएसपी सतीश चंद्र पांडेय, कोतवाल राजेश कुमार वर्मा और एसएसआई हरपाल सिंह मौके पर पहुंचे। यहां पुलिस को मृतक की जेब से 110 रुपये और खरीद गए गए नये मोबाइल का बिल मिला।
विज्ञापन


हालांकि मोबाइल गायब था। मृतक युवक की उम्र करीब 20 वर्ष बताई गई है। पुलिस और ग्रामीणों का कहना है कि है युवक के कान और गले से खून निकला रहा था। आशंका है कि युवक की हत्या धारदार हथियार हत्या के बाद शव यहां लाकर फेंका गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी संतीश चंद्र ने बताया कि फिलहाल मृतक की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई। उसकी जेब से उत्तराखंड के रुद्रपुर शहर के जयश्री टेलीकॉम दुकान से 29 जनवरी को खरीदे गए 1600 रुपये के मोबाइल का बिल मिला है। मोबाइल गायब है। मोबाइल बिल पर संतोष नाम लिखा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed