फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Workers hostage robbery.

मजदूरों को बंधक बनाकर डकैती

Mon, 14 Dec 2015 04:13 PM IST
अमर उजाला, पिलख्ाुवा
अमर उजाला, पिलख्ाुवा Updated Mon, 14 Dec 2015 04:13 PM IST
विज्ञापन
गांव डूहरी के जंगल में शनिवार रात 12 नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोला और विद्युत टावर लगा रहे मजदूरों को बंधकर बनाकर डकैती डाली। 
विज्ञापन


मजदूरों को गन प्वाइंट पर लेकर बदमाश नगदी समेत लाखों का सामान लूट ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जंगल में बदमाशों को तलाशा, लेकिन उनका सुराग नहीं लग सका।

पुलिस के अनुसार फरीदनगर से पिलखुवा तक विद्युत टावर लगाने का काम चल रहा है। इसके तहत पिछले दस दिन से  गांव डूहरी के जंगल में टावर लगाने का काम चल रहा है।
विज्ञापन


शनिवार रात करीब साढ़े 11 बजे 12 नकाबपोश बदमाशों ने मौके पर धावा बोला। इसके बाद बदमाशों ने गन प्वाइंट पर लेकर मजदूरों से लूटपाट की।

शादाब से मोबाइल, मुबस्सर से दस हजार रुपये, अल्ताफ से चार सौ रुपये, शहजाद से मोबाइल, गुलफान और इंतजार से मोबाइल फोन लूट लिया।

इसके साथ ही बदमाशों ने टावर का करीब तीन लाख रुपये का सामान भी लूट लिया। लूटपाट की घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मजदूरों को बंधक बनाकर भाग निकले।

मजदूरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की लेकिन उनका सुराग नहीं लग सका। मजदूरों ने कोतवाली में तहरीर दी है। मजदूर मेरठ जिले के सरधना के महादो गांव के निवासी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल दीपक त्यागी ने बताया कि मामला संज्ञान में आ चुका है। जांच पड़ताल कराई जा रही है। जल्द घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed