{"_id":"5717cc9c4f1c1b383d8b4611","slug":"woman-robbed","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से दिनदहाड़े चेन लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला से दिनदहाड़े चेन लूटी
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Thu, 21 Apr 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
पिस्टल लगाकर महिला से चेन लूट
- फोटो : अमर उजाला
बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े एक महिला की कनपटी पर पिस्टल लगाकर उसकी चेन लूट ली। शहर की पॉश कॉलोनी में हुई इस वारदात से लोगों में हड़कंप है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कांबिंग की लेकिन बदमाशों का कोई पता नहीं चला। पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
श्रीनगर निवासी श्रवण कुमार कपड़े का कारोबार करते हैं। उनकी पत्नी रचना गर्ग बुधवार दोपहर करीब एक बजे कॉलोनी के गीता मार्ग स्थित बुटीक पर कपड़े देने गई थीं। साथ में उनकी देवरानी निशी भी थीं।
विज्ञापन
वहां से लौटते वक्त बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें पिस्टल दिखाकर रोक लिया और रचना की कनपटी पर पिस्टल लगाकर उनकी चेन झपट ली। इस दौरान चेन में पड़ा लॉकेट सड़क पर गिर गया। शोर मचाने पर बदमाश उन्हें जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले।
विज्ञापन
बदहवास रचना और निशी अपने घर पहुंचीं और परिवार के लोगों को वारदात की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं से पूछताछ की। पुलिस ने आसपास के इलाके में कांबिग की लेकिन बदमाशों को कोई पता नहीं चला।
एसएचओ वीरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि बदमाशों की तलाश में चेकिंग शुरू कराई गई है। जल्द ही उन्हें दबोच लिया जाएगा।