{"_id":"56d9e0e34f1c1b31068b4a12","slug":"wire-electric-gang-thief-eight","type":"story","status":"publish","title_hn":"तार-ट्रांसफार्मर चोर गैंग के 8 बदमाश दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तार-ट्रांसफार्मर चोर गैंग के 8 बदमाश दबोचे
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Sat, 05 Mar 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाफिजपुर थाना पुलिस ने गुलावठी रोड से टाटा 407 में सवार तार और ट्रांसफार्मर को चोरी करने वाले गिरोह के आठ बदमाशों को दबोच लिया। उनके पास से तीन तमंचे, कारतूस, चोरी का तार और तार काटने के उपकरण मिले हैं। इस गैंग का सरगना पुलिस को चकमा देकर भाग गया।
विज्ञापन
एसओ हाफिजपुर सरवत अब्बास जैदी ने बताया कि एसपी के निर्देश पर बृहस्पतिवार को पुलिस टीम गुलावठी रोड पर मध्य गंग नहर पर गश्त कर रही थी। तभी टाटा-407 संदिग्ध हालात में आती हुई दिखाई दी। पुलिस ने गाड़ी को रोकने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को दबोच लिया। एक बदमाश गाड़ी से कूदकर भाग गया। बदमाशोें ने बताया कि मसूरी, भोजपुर, बाबूगढ़ और देहात क्षेत्र से काफी मात्रा में बिजली तार चोरी किया था।
विज्ञापन
वे कई ट्रांसफार्मरों का सामान भी चोरी कर चुके हैं। उनके पास से मिनी ट्रक, तीन तमंचे, तीन चाकू, कारतूस, दो तार कटर, दो आरी, आठ ब्लेड, चार बंडल जूट पटशन की रस्सी, करीब 250 मीटर तार मिला है। गैंग का सरगना भागा हुआ है। सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थाना क्षेत्रों में रिपोर्ट दर्ज है।