फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Wife and sister tampering.

युवक के सामने पत्नी और बहन से छेड़छाड़

Thu, 04 May 2017 09:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Thu, 04 May 2017 09:20 PM IST
विज्ञापन
Wife and sister tampering.
छेड़छाड़ - फोटो : demo pic

युवक के सामने ही बाइकर्स ने उसकी पत्नी और बहन के साथ छेड़खानी कर दी। इसका विरोध करने पर मारपीट बाइकर्स युवक के साथ मारपीट कर मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन


गढ़-मेरठ रोड पर गांव नानपुर और शाहजहांपुर के बीच बृहस्पतिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे एक युवक अपनी पत्नी और बहन को लेकर बाइक से मेरठ की तरफ जा रहा था। इसी दौरान पीछे से दो बाइक  पर सवार चार युवकों ने उसकी पत्नी और बहन के साथ छेड़छाड़ करने लगे।
विज्ञापन


इस पर युवक ने बाइक रोक ली और पत्नी और बहन के साथ इसका विरोध करने लगे। इस पर चारों युवक भी बाइक रोककर नीचे उतर गए और गाली गलौज करते हुए युवक के साथ मारपीट की। इसके बाद मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित युवक ने बताया कि वह मेरठ का रहने वाला है। वह बुलंदशहर से ममेरी बहन की शादी में भाग लेने के बाद पत्नी और बहन के साथ घर वापस लौट रहा था। पीड़ित युवक ने नानपुर चौकी समेत किठौर थाने में जाकर आपबीती सुनाई। लेकिन पुलिस ने घटनाक्रम को दूसरे थाने से जुड़ा बताकर कोई कार्रवाई नहीं की।

एसएसआई केपी सिंह का कहना है कि नानपुर क्षेत्र में इस तरह की कोई भी घटना नहीं हुई है, क्योंकि कोई भी पीड़ित इस संबंध में चौकी पर शिकायत लेकर नहीं पहुंचा और न ही सौ नंबर पर कॉल कर कोई सूचना दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed