फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Widow woman not registered fir.

जालसाजी से बेची गई विधवा महिला की नहीं दर्ज हुई रिपोर्ट

Tue, 20 Jun 2017 08:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Tue, 20 Jun 2017 08:43 PM IST
विज्ञापन
Widow woman not registered fir.
घेराव - फोटो : अमर उजाला

जालसाजी से बेची गई विधवा महिला की रिपोर्ट दर्ज न होने से ग्रामीणों में गुस्सा है। मंगलवार को गांव की महिलाओं ने ग्राम प्रधान के नेतृत्व में तहसील का घेराव कर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने जल्द रिपोर्ट दर्ज न होने पर बेमियादी भूख हड़ताल की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


इस दौरान पूजा, सीता, लक्ष्मी ने आरोप लगाया कि गांव की एक युवती की शादी किठौर क्षेत्र में हुई थी। पति की मौत होने के बाद वह अपने मायके को लौट आई थी। उसे गांव में रहने वाली दूसरी बिरादरी की एक बहू ने दो अन्य महिलाओं के साथ मिलकर जालसाजी से अपने भाई को बेच दिया था।
विज्ञापन


उसे पुलिस के साथ 4 जून को गाजियाबाद से बरामद किया गया था। युवती गर्भवती है। राजवती, अमरकौर, रजनी ने कहा कि किठौर पुलिस ने महिला को प्रधान सुमन गौतम की सुपुर्दगी में घर भेज दिया था। लेकिन इसके बाद भी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की बजाए पुलिस चुप्पी साधकर बैठी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे हौंसला बढ़ने पर आरोपी पक्ष ग्राम प्रधान को झूठे मामले में फंसाने की साजिश रचकर फर्जी शिकायत करा रहा है। माया, बबीता, आशा, धर्मवती ने रिपोर्ट न दर्ज होने पर तहसील पर बेमियादी भूख हड़ताल की चेतावनी दी है। इंस्पेक्टर समरजीत सिंह का कहना है कि मामला किठौर थाने से जुड़ा है। इसलिए वहीं रिपोर्ट दर्ज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed