{"_id":"575c229e4f1c1b1f349c7108","slug":"widow-at-gun-point-to-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन प्वाइंट पर विधवा से रेप की कोशिश ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गन प्वाइंट पर विधवा से रेप की कोशिश
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Sat, 11 Jun 2016 08:10 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव में एक व्यक्ति ने विधवा के साथ रेप की कोशिश की। विधवा के शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
वहीं, आरोपी ने भी थाने में तहरीर दी है, जिसमें उल्लेख किया है कि विधवा को उधार दिए रुपये वापस मांगने पर इस तरह के आरोप उस पर लगाए गए हैं। बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव की महिला के पति की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
इसके बाद से वह अपने तीन बच्चों को साथ मायके में रहने लगी थी। शुक्रवार को बिजली नहीं आने पर रात को वह मकान की छत पर सो रही थी। इस दौरान गांव निवासी एक युवक दीवार कूदकर छत पर आ गया और तमंचा दिखाकर पर विधवा से रेप की कोशिश करने लगा।
विज्ञापन
इस पर विधवा ने शोर मचा दिया। पड़ोस में जाग होने पर आरोपी पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देता हुआ भाग गया। विधवा ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं, आरोपी ने भी थाने में तहरीर दी है,
जिसमें उल्लेख किया है कि विधवा ने दो साल पहले अपने एक रिश्तेदार को 18 हजार की रकम उधार दिलाई थी, जिसके वापस मांगने पर वह रेप की कोशिश का झूठा इल्जाम लगा रही है।
एसओ आरके शर्मा का कहना है कि दोनों ही तहरीरों के आधार पर जांच पड़ताल कराई जा रही है, जिसमें सच्चाई सामने आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।