फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Two women injured by the bullets went in procession.

विजयी जुलूस में चलीं गोलियों से दो महिलाएं घायल

Mon, 14 Dec 2015 01:18 AM IST
अमर उजाला, धौलाना
अमर उजाला, धौलाना Updated Mon, 14 Dec 2015 01:18 AM IST
विज्ञापन
Two women injured by the bullets went in procession.
गांव बड़ौदा सिहानी में रविवार शाम विजयी प्रत्याशी का जुलूस देखने के लिए घर की छत पर खड़ीं दो महिलाएं गोली लगने से घायल हो गईं। एक महिला की हालत गंभीर है उसे मेरठ रेफर किया गया है।
विज्ञापन


दूसरी गाजियाबाद के अस्पताल में भर्ती है। उधर, घटना के बाद पुलिस ने गांव में डेरा डाल दिया है और कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव बड़ौदा सिहानी से नजाकत की पत्नी गुलिस्ता ने प्रधान पद का चुनाव जीता है। रविवार शाम गांव में गुलिस्ता के चुनाव जीतने के बाद उसके समर्थक हर्ष फायरिंग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजयी जुलूस को ग्रामीण अपने-अपने घर की छतों पर खड़े होकर देख रहे थे। तभी फायरिंग होने से अपने-अपने घर की छत पर खड़ीं शराफत की पुत्र वधू अफसाना और डॉ. शाहिद की विवाहित बेटी कहकसा को गोली लग गई।

जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ीं। ग्रामीणों ने सूचना पर मौके पर एसओ हाफिजपुर नरेंद्र कुमार शर्मा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

फायरिंग की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक डॉ.ओपी सिंह, एसडीएम धौलाना कन्हई सिंह और सीओ पिलखुवा डा.प्रवीन रंजन भी मौके पर पंहुचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।


एड.एसपी ने बताया कि अफसाना की हालत गंभीर है उसे मेरठ रेफर किया गया है। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया या है। कुछ संदिग्ध लोगों को पुलिस द्वारा उठाकर पूछताछ कर रही है। किसी भी हाल में गांव की शांति व्यवस्था को भंग नहीं होने दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed