फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Two died in accident, one injured.

हादसे में दो की मौत, एक घायल

Fri, 23 Dec 2016 10:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Fri, 23 Dec 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
Two died in accident, one injured.
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

क्षेत्र में दो अलग अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मोदीनगर के गांव लतीफपुर तिबड़ा निवासी मनोज और उसका दोस्त रुप सिंह पिलखुवा में टेंट की दुकान पर काम करते हैं।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात दोनों टाटा मैजिक लेकर एनटीपीसी जा रहे थे। रास्ते में पिलखुवा धौलाना मार्ग स्थित कंदौला रजवाहे के पास टाटा मैजिक गन्ने से भरे ट्रोले में घुस गई। इस हादसे में मनोज और रुप सिंह घायल हो गए। इनको निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया,
विज्ञापन


जहां शुक्रवार को उपचार के दौरान मनोज की मौत हो गई। चिकित्सकों ने रुप सिंह की हालत खतरे से बाहर बताई है। मृतक मनोज के चाचा शिवकुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, गुलावठी मार्ग स्थित गांव डहाना के पास बस ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें बाइक सवार आमिर निवासी गांव खुशालपुर थाना गुलावठी बुलंदशहर की मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के परिजनों को सूचित किया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस आग्रह कर बिना पोस्टमार्टम कराए शव को अपने साथ ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed