फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   try to rape with women

महिला से गैंगरेप की कोशिश

Mon, 07 Mar 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Mon, 07 Mar 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
try to rape with women
रेप - फोटो : अमर उजाला

कोतवाली क्षेत्र में आयोजित एक शादी समारोह में खाना बनाकर घर लौट रही एक महिला से चार युवकों ने गैंगरेप की कोशिश की। महिला की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


नगर के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला शादियों में रोटी बनाने का काम करती है। शनिवार रात वह दिल्ली रोड स्थित एक शादी समारोह में रोटियां बनाने गई थी। महिला का आरोप है कि विवाह मंडप में डीजे बजाने वाले चार युवकों ने घर लौटते समय उसे खेत में खींच लिया और उससे गैंगरेप की कोशिश।
विज्ञापन


उसकी चीख पुकार सुनकर लोगों को आता देख आरोपी युवक भागने लगे। इसके बाद उसने तुरंत पुलिस को फोन से घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो युवकों को तो हिरासत में ले लिया, लेकिन दो युवक भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में सीओ सिटी विशाल यादव ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिल गई है। अभी तक की जांच में सामने आया है कि मामला कहासुनी से जुड़ा हुआ है। उधर थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है मामला कहासुनी का है। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed