{"_id":"5828c9594f1c1bf77eb3cb2d","slug":"traffic-jaam-on-nh-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा मेलाः हाईवे-24 और संपर्क मार्ग जाम, श्रद्धालु रहे परेशान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गंगा मेलाः हाईवे-24 और संपर्क मार्ग जाम, श्रद्धालु रहे परेशान
ब्यूरो, अमर उजाला/गढ़मुक्तेश्वर
Updated Mon, 14 Nov 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा मेले में भक्तों की भारी संख्या उमड़ने के चलते रविवार को हाईवे 24 और मेला स्थल तक जाने वाले संपर्क मार्गों पर भीषण जाम रहा। जाम में फंसने के चलते डीएम अनिल ढींगरा भी मेला स्थल पर नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन
डीएम के मेला स्थल पर नहीं पहुंचने के चलते मेला का लेखा-जोखा प्रस्तुत करने के लिए आयोजित होने वाली प्रेस कान्फ्रेंस भी रद्द हो गई। वहीं, पिलखुवा में भी वाहनों के दबाव के चलते दोपहर और देर शाम को जाम लगा रहा।
विज्ञापन
कार्तिक पूर्णिमा मेले के दौरान चतुर्दशी की संध्या में दीपदान के बाद जाने वाले और मुख्य स्नान पर्व के लिए मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के चलते रविवार को हाईवे-24 समेत सभी संपर्क मार्ग पूरी तरह से जाम हो गए।
विज्ञापन
देर रात तक हाईवे और संपर्क मार्ग पर वाहन रेंगते नजर आए। जाम को लेकर आईजी, डीआईजी और एसपी की सभी कार्ययोजना रविवार को पूरी तरह ध्वस्त नजर आई। लोगों को 10 मिनट का रास्ता तय करने में घंटे भर का समय लगा।
वहीं, अमरोहा, बुलंदशहर और मेरठ की पुलिस की भी जाम से मुक्ति को लेकर किए जा रहे दावों को पोल खुलकर सामने आ गई है। उधर, सीओ मेला सतीश चंद्र पांडेय ने बताया कि वाहनों की भीड़ उमड़ने से मेले को जा रहे रास्तों पर दबाव बढ़ गया। इसके जाम लग गया।