{"_id":"583b1d0e4f1c1b5c29088545","slug":"today-expected-disclose-incidents-police-robbery","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज कर सकती है पुलिस लूट की कई घटनाओं का खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आज कर सकती है पुलिस लूट की कई घटनाओं का खुलासा
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Sun, 27 Nov 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कथित फौजी को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने के बाद उसके दो साथियों को दबोचकर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में कई घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकारी है।
विज्ञापन
इसके चलते पुलिस सोमवार को लूट की कई घटनाओं का खुलासा कर सकती है। शुक्रवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से घायल कथित फौजी रंजीत सिंह पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन
पुलिस टीम ने अस्पताल जाकर उससे पूछताछ की तो वह बार बार बयान बदल रहा है। शक के आधार पर पुलिस ने उसके दो साथियों को कार सहित पकड़ लिया है। फौजी से जुड़ा होने के चलते कई जिलों के पुलिस अधिकारी हापुड़ आकर पूछताछ कर चुके हैं।
विज्ञापन
रविवार को भी कई जिलों की पुलिस टीम पूछताछ में जुटी रही। पुलिस सूत्रों के अनुसार पकड़ा गया कथित फौजी पूर्व में भी पटियाला से लूट के मामले में जेल जा चुका है। लगभग ढाई वर्ष तक वह जेल में बंद रहा है।
उसके पकड़े गए साथियों ने पूछताछ में कई लूट की घटनाओं का खुलासा किया है। पुलिस पूरे मामले का सोमवार को पर्दाफाश करने का दावा कर रही है। जिसमें आसपास के कई जिलों में दर्जनों वाहन लूट की घटनाओं का खुलासा हो सकता है।
गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में दबिश भी दी जा रही हैं। वहीं रंजीत के फौजी होने की पुष्टि नहीं हो पा रही है। थाना प्रभारी शावेज खान ने बताया कि पकड़ा गया कथित फौजी लूट के मामले में पूर्व में जेल जा चुका है। उससे वाहन व नगदी भी बरामद हो चुकी हैं।