फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Three killed in collision of bus and three-wheeler.

बस व थ्रीव्हीलर की टक्कर में तीन की मौत

Fri, 24 Jun 2016 10:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Fri, 24 Jun 2016 10:06 PM IST
विज्ञापन
Three killed in collision of bus and three-wheeler.
रात तेज रफ्तार बस ने एक थ्रीव्हीलर में टक्कर मारी - फोटो : अमर उजाला

हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव इमटौरी के पास शुक्रवार की रात तेज रफ्तार बस ने एक थ्रीव्हीलर में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई। आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


घायलों को नगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर दो थानों की फोर्स को तैनात कर दी गई है। शहर के गढ़ रोड स्थित मोहल्ला बनारसी पुरा, कन्हैयापुरा और कोटला की कुछ महिलाएं और पुरुष रघुनाथ कोल्ड स्टोर में आलू बीनने का काम करते हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार की रात करीब आठ बजे ये लोग काम खत्म करने के बाद थ्रीव्हीलर में सवार होकर हापुड़ आ रहे थे। थ्रीव्हीलर कोल्ड स्टोर के बाहर निकलकर सड़क पर आया, तभी हापुड़ की ओर से बुलंदशहर की ओर जा रही एक बस ने थ्रीव्हीलर में सामने से टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हादसे में कन्हैयापुरा निवासी फूलवती, इंदू देवी और थ्रीव्हीलर का चालक गांव सादिकपुर निवासी राजेश गंभीर रूप से घायल हो गया। थ्रीव्हीलर में पीछे सवार शाहिस्ता, राकेश, बर्फी, अजय, चंद्रा, कांति, मोहनी और मोरवती भी घायल हो गए।

सड़क हादसे की सूचना मिलने पर हाफिजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नगर के खान नर्सिग होम में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान फूलवती, इंद्रा देवी और राजेश को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

राकेश, अजय, मोहिनी, मोरवती की हालत गंभीर देखकर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। उधर, जैसे ही परिजनों को हादसे की सूचना मिली तो मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। किसी प्रकार पुलिस ने लोगों को शांत कर उन्हें अस्पताल से बाहर किया।


हाफिजपुर पुलिस का कहना है कि क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed