{"_id":"583718d84f1c1b663a13b026","slug":"the-wedding-ceremony-lasted-shot","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी समारोह में चली गोली, दो युवक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी समारोह में चली गोली, दो युवक घायल
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Thu, 24 Nov 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
गोली
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ रोड स्थित गैलेक्सी गार्डन में बुधवार रात एक शादी समारोह में डीजे पर डांस के दौरान दिल्ली पुलिस के एक दरोगा ने हवाई फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान दो युवकों के पैर में गोली लग गई। दोनों को आनन-फानन में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
जहां से गंभीर हालत में एक युवक को मेरठ रेफर कर दिया गया। वहीं, बारातघर के मैनेजर ने आरोपी दरोगा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। बुधवार को हापुड़ के मोहल्ला गणेशपुरा निवासी चंद्रपाल की बेटी की शादी थी।
विज्ञापन
चंद्रपाल यूपी पुलिस में दरोगा हैं और फिलहाल मुजफ्फरनगर में तैनात हैं। बारात गाजियाबाद से मेरठ रोड स्थित गैलेक्सी गार्डन बारातघर पहुंची। देर रात चढ़त के बाद लोग दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद रहे थे।
विज्ञापन
उसी समय चंद्रपाल के रिश्तेदार बताए जा रहे दिल्ली पुलिस के एक दरोगा ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से हवाई फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान पिस्टल लोड करते समय अचानक गोली चल गई।
गोली फ्लोर पर डांस कर रहे दुल्हन के भाई के दो दोस्तों मेरठ निवासी अतिउर्रहमान और हापुड़ के ही आदर्श नगर निवासी अंकित के पैर में जा लगी। दोनों युवकों को गोली लगते ही शादी समारोह में हड़कंप मच गया।
वहीं, आरोपी दरोगा मौके से भाग गया। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से अतिउर्रहमान के परिजन उसे मेरठ ले गए जबकि, अंकित को बृहस्पतिवार सुबह उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
सूचना पर देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बारातघर के मैनेजर दिनेश शर्मा की तहरीर पर दिल्ली पुलिस के दरोगा संजीव कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
वहीं, सीओ शैलेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि आरोपी दुल्हन के पिता का दूर का रिश्तेदार बताया जा रहा है, जो दिल्ली पुलिस में दरोगा है। उसके पते की जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।