{"_id":"574efbc84f1c1b1f5c108d5f","slug":"the-two-arrested-in-an-encounter-rogue","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में दो ईनामी बदमाश धरे गए ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुठभेड़ में दो ईनामी बदमाश धरे गए
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Wed, 01 Jun 2016 08:44 PM IST
विज्ञापन
दो ईनामी बदमाश धरे गए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंभावली पुलिस ने गड़ा नहर पुल पर बुधवार को हुई मुठभेड़ के बाद दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। दोनों मुरादाबाद, शाहजहांपुर, मसूरी, संभल और हापुड़ में कई लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दे चुके है।
विज्ञापन
एसपी ने विभिन्न जिलों के पुलिस अधीक्षकों को इस बाबत सूचना दे दी है। मुरादाबाद एसएसपी ने दोनों बदमाशों पर पांच-पांच हजार का ईनाम घोषित कर रखा था।
पुलिस अधीक्षक अलंकृता सिंह ने बताया कि इन दिनों डीआईजी के निर्देश पर ईनामी बदमाशों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को सिंभावली एसओ नरेंद्र कुमार शर्मा अपनी टीम के साथ नहर पुल पर गश्त कर रहे थे।
विज्ञापन
इसी दौरान सूचना मिली कि दो बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने के लिए आ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी करते हुए दोनों को दबोच लिया। पकड़े गए बदमाश गांव मुरादपुर निवासी मुबारिक और गुफरान है।
विज्ञापन
पूछताछ में बताया है कि उन्होंने मुरादाबाद के पाकबाड़ा, शाहजहांपुर, मसूरी, संभल, खुर्जा देहात, करनाल हरियाणा, नगीना बिजनौर, सिंभावली थाना क्षेत्र में डेढ़ दर्जन से अधिक लूटपाट और डकैती की वारदातों को अंजाम दिया है।
मुरादाबाद एसएसपी ने दोनों आरोपियों पर पांच-पांच हजार का ईनाम घोषित कर रखा है।