{"_id":"57389c544f1c1bfb15ac7113","slug":"the-teenager-tried-to-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग किशोरी से रेप की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग किशोरी से रेप की कोशिश
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Sun, 15 May 2016 09:27 PM IST
विज्ञापन
गैंगरेप
- फोटो : demo pic
नाबालिग किशोरी को चाकू से भयभीत करके रेप की कोशिश के चलते क्षेत्र के गांव में तनाव व्याप्त है। किशोरी और आरोपी अलग-अलग समुदाय से जुड़े हैं। तनाव होने के बावजूद पुलिस अनभिज्ञता जता रही है।
विज्ञापन
बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव में रविवार सुबह एक 13 वर्षीय नाबालिग किशोरी घर के पास जंगल में गई थी। वहां पहले से ही एक युवक फसल में छिपा था। युवक ने किशोरी की गर्दन पर चाकू रख रेप की कोशिश करने लगा।
विज्ञापन
किशोरी ने हिम्मत दिखाकर शोर मचा दिया। शोर सुनकर राहगीर वहां पहुंचे। लोगों को देखकर आरोपी धमकी देता हुआ भाग निकला। घटना की जानकारी होते ही गांव में तनाव व्याप्त हो गया।
विज्ञापन
किशोरी और आरोपी अलग अलग समुदाय से जुड़े बताए जा रहे हैं। पुलिस इस घटना से अनभिज्ञता जता रही है।
इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार का कहना है कि इस विषय में थाने पर कोई सूचना नहीं आई है। पुलिस टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। सच्चाई सामने आने पर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।