फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   The seven were arrested Crooks.

मुठभेड़ में सात बदमाश दबोचे गए

Sat, 25 Jun 2016 08:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Sat, 25 Jun 2016 08:20 PM IST
विज्ञापन
The seven were arrested Crooks.
बीड़ी व्यापारी के मुनीम से दो लाख की लूट का खुलासा - फोटो : अमर उजाला

काली नदी टोल टैक्स पर बीते दिनों बीड़ी व्यापारी के मुनीम से दो लाख रुपये लूटने वाले गिरोह के सात बदमाशों को देहात थाने की पुलिस व स्वाट टीम ने शुक्रवार की रात गांव पटना स्थित फैक्ट्री एरिया में मुठभेड़ के दौरान धर दबोचा।

विज्ञापन


इसी गिरोह ने मेरठ में दिनदहाड़े एक ज्वैलर्स के यहां 18 लाख का डाका डाला था। सिहानी गेट गाजियाबाद थाने का हिस्ट्रीशीटर इस गिरोह को संचालित करता था। आईजी ने बदमाशों को गिरफ्तार करने वाली टीम को 15 हजार रुपये ईनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन


उधर, मेरठ पुलिस ने भी यहां आकर पकड़े गए गिरोह से पूछताछ की है। एसपी अलंकृता सिंह ने शनिवार को पुलिस आफिस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि 15 जून को हापुड़ के एक बीड़ी व्यापारी के मुनीम से दो लाख रुपये की लूट की वारदात हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वारदात का खुलासा करने के लिए स्वॉट टीम के प्रभारी संजय त्यागी और देहात एसओ दीक्षित त्यागी की टीम को लगाया गया था। शुक्रवार की रात सूचना मिली कि गांव पटना स्थित फैक्ट्री एरिया में सात बदमाश किसी वारदात की योजना बना रहे हैं।

पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां मौजूद बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर सात बदमाशों को दबोच लिया। पूछताछ में इन लोगों ने बीड़ी व्यापारी के मुनीम से दो लाख रुपये लूटने तथा मेरठ में ही दिनदहाड़े ज्वैलर्स के यहां 18 लाख की डकैती में शामिल होना स्वीकार किया।

एसपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों का सरगना जिला मेरठ के थाना टीपीनगर के गांव पूठा सुंदरा और हाल निवासी प्रानगढ़ी मालीवाड़ा थाना सिहानी गेट जिला गाजियाबाद निवासी रविंद्र उर्फ विंदर पुत्र केदार है।

वह सिहानी गेट थाने का हिस्ट्रीशीटर है और मेरठ में एक नकबजनी के मामले में वहां से वांछित चल रहा। इस पर आईजी ने 15 हजार रुपये का ईनाम भी घोषित कर रखा था।

इसके अलावा टीपीनगर मेरठ के गांव मलियाना निवासी ओमकार उर्फ टाइगर, रवि, परवेंद्र, गांव पूठा थाना टीपीनगर निवासी दीपक और भीमनगर थाना हापुड़ देहात निवासी मोनू व कन्हैयापुरा निवासी राजेश है।

पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से तीन तमंचा, कारतूस, चार चाकू, लूट में प्रयुक्त दो बाइक, मारुति कार, बीड़ी व्यापारी से लूटे गए 47 हजार रुपये, लूटा गया ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, पहचानपत्र और लूटे गए दो चेक बरामद हुए हैं।


आईजी मेरठ परिक्षेत्र सुजीत पांडेय ने बदमाशों को दबोचने वाले एसओ देहात दीक्षित त्यागी, स्वॉट टीम के प्रभारी संजय त्यागी, दरोगा श्रीनिवास गौतम, सहदेव सिंह, एचसीपी अशोक कुमार, कांस्टेबिल अनुज राठी, प्रवीन कुमार, सचिन कुमार, रामवीर खटाना, कुलदीप, अनुज कुमार और प्रवीन कुमार को 15 हजार का ईनाम दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed