{"_id":"22dcd729fc18023c2f5a932a10f1aec0","slug":"the-public-was-finally-picked-up-by-three-ballistics-a-ran-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पब्लिक ने दबोचे तीन मनचले, एक भागा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पब्लिक ने दबोचे तीन मनचले, एक भागा
अमर उजाला, गढ़मुक्तेश्वर
Updated Sun, 24 Jan 2016 06:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंप्यूटर कोचिंग से घर लौट रहीं छात्राओं से रास्ते में बाइक सवार चार युवकों ने छेड़खानी कर दी। विरोध करने पर बाइकर्स ने छात्राओं को पीटना शुरू कर दिया।
घटना से गुस्साए लोगों ने पीछा कर तीन मनचलों को दबोच लिया और पीटकर पुलिस को सौंप दिया। उनका एक साथी चकमा देकर भाग गया।
नगर पालिका क्षेत्र के एक गांव की चार छात्राएं शनिवार दोपहर गढ़ के एक कंप्यूटर सेंटर से कोचिंग कर पैदल जा रही थीं। मीरा रेती क्षेत्र में दो बाइकों पर सवार नशे में धुत चार युवक वहां आए।
उन्होंने छात्राओं से छेड़खानी की। छात्राओं ने विरोध किया तो युवकों ने बाइक रोकीं और हाथापाई कर दी। चीख पुकार पर आसपास की दुकानों पर बैठे लोग दौड़कर पहुंचे। जिन्हें देख आरोपी भागने लगे।
विज्ञापन
लोगों ने पीछा कर उन्हें दबोच लिया, लेकिन उनका चौथा साथी भाग गया। घटना से गुस्साए लोगों ने आरोपियों की जमकर धुनाई की और कस्बा चौकी इंचार्ज सतेंद्र सिंह को सौंप दिया।