{"_id":"57a350274f1c1bb5602b92f9","slug":"the-mother-of-three-rape-looting","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन बच्चों की मां से गैंगरेप, लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन बच्चों की मां से गैंगरेप, लूटपाट
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Thu, 04 Aug 2016 07:55 PM IST
विज्ञापन
rape
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर में हाईवे पर मां-बेटी से गैंगरेप का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ है कि बुधवार रात शहर के तहसील चौपला पर खड़ी महिला को परिचित युवक ने अपने बाइक पर बैठा लिया और दोयमी के जंगल में ले जाकर अपने दोस्त के साथ गैंगरेप किया।
विज्ञापन
विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीटकर महिला के गहने लूट लिए और भाग गए। महिला सौंदर्य प्रसाधन का सामान बेचती है। देहात थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर महिला को मेडिकल के लिए भेज दिया है। मेरठ जिले के गांव निवासी महिला की शादी करीब छह साल पूर्व मेरठ जिले के युवक से हुई थी।
विज्ञापन
फिलहाल महिला अपने तीन बच्चों के साथ पति से अलग रहती है और सौंदर्य प्रसाधन का सामान बेचने का काम करती है। बताया जा रहा है कि बुधवार रात करीब नौ बजे पीड़िता तहसील चौपला पर खड़ी थी। उसका कहना है कि उसे किसी परिचित से पांच हजार रुपये लेने थे।
विज्ञापन
तभी बाइक सवार अन्य परिचित युवक आया और उसे रुपये दिलाने का झांसा देकर अपने बाइक पर बैठा लिया। आरोपी बाइक सवार युवक महिला को किठौर रोड पर ले गया, जहां उसने एक अन्य युवक को भी बाइक पर बैठा लिया।
इसके बाद दोनों युवक महिला को दोयमी के जंगल में ले गए और उसके साथ गैंगरेप किया। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीटकर पीड़िता के कानों के कुंडल, चांदी की चेन और करीब 150 रुपये लूटकर ले गए। किसी तरह पीड़िता देहात थाने पहुंची और पुलिस को आपबीती बताई।
गैंगरेप और लूटपाट की वारदात की जानकारी होने पर पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन फानन में एसओ दीक्षित त्यागी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और महिला की तहरीर पर दो अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया।
महिला को बृहस्पतिवार को मेडिकल के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजा गया है। एसओ देहात का कहना है कि महिला ने जो तहरीर दी है उसी के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। लूटपाट का आरोप संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया है।
पीड़िता ने मीडिया को बताया कि आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के बाद उसे निर्वस्त्र कर दिया। उसी हालत में ही वह सड़क पर आई थी।
पुलिस अधीक्षक अलंकृता सिंह का कहना है कि पीड़िता के साथ रेप की घटना गंभीर है। पीड़िता ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। हालांकि उसने यह बताया है कि आरोपी उसके परिचित है लेकिन वह नाम नहंी जानती है। मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई जा रही हैं ताकि आरोपियों का पता लगाया जा सके।