फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   The five arrested in an encounter rogue.

मुठभेड़ में पांच बदमाश धरे गए

Mon, 01 Aug 2016 08:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Mon, 01 Aug 2016 08:18 PM IST
विज्ञापन
The five arrested in an encounter rogue.
गढ़ कोतवाली के आक्खापुर गांव के पास हुई मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला

गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली पुलिस व स्वाट टीम ने रविवार की रात आक्खापुर गांव के पास हुई मुठभेड़ में बीते दिनों स्याना चौपला पर कार लूट की वारदात को अंजाम देने वाले पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया। इनके पास से लूटी गई कार, तमंचे, चाकू व कारतूस बरामद हुआ है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ने गुडवर्क करनी वाली टीम को पांच हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस लाइन में पत्रकारों से बातचीत में एसपी अलंकृता सिंह ने बताया कि छह जुलाई को नई दिल्ली के जैतपुर थाना क्षेत्र के मीठापुर एक्सटेंशन निवासी यदुनाथ
विज्ञापन


अपनी पत्नी और बच्चों के साथ कार से अपने मूल निवास स्थान दौलतपुर थाना बेहटा गोकुल जिला हरदोई के लिए एनएच-24 से जा रहे थे। रात करीब दो बजे स्याना चौपला होटल के पास पहुंचते ही बच्चों को शौच कराने के लिए उन्होंने कार रोकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान कुछ बदमाशों ने धावा बोलकर लूटपाट करने लगे। दंपति ने विरोध किया तो बदमाशों ने मारपीटकर कार लूट ले गए। पीड़ित यदुनाथ की तहरीर पर पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज किया था।

रविवार रात स्वाट टीम के प्रभारी संजय कुमार त्यागी और गढ़ कोतवाली के उपनिरीक्षक कृतपाल सिंह  व हरेंद्र सिंह टीम के साथ बदमाशों की तलाश में निकले थे। इसी बीच सूचना मिली कि कार को लूटने वाले बदमाश बक्सर से आक्खापुर गांव होते हुए मेरठ की ओर जा रहे हैं।

पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई कर पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान नाजिम, शान मोहम्मद, बुरहान उर्फ मोनू निवासी गांव वैट थाना सिंभावली,

मुस्तफा निवासी गांव बक्सर व आमिर निवासी गांव सरूरपुर गढ़ कोतवाली के रूप में की गई हैं। इनके कब्जे से फर्जी नंबर प्लेट लगी लूटी गई कार, दो तमंचे, दो चाकू व कारतूस बरामद किया गया है। पकड़े गए बदमाशों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।

एसपी ने बताया कि लूटपाट की घटना को पांच बदमाशों ने मिलकर अंजाम दिया था। इस पर डकैती की धारा को भी बढ़ाया गया है। एसपी  बताया कि इन पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में लूटपाट, धोखाधड़ी, जानलेवा हमला करने, गैंगस्टर सहित कई धाराओं में मामले दर्ज है।

इंस्पेक्टर समरजीत सिंह ने बताया कि गिरोह का सरगना नाजिम निवासी गांव वैट पर पहले भी हापुड़ देहात पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई की थी। जबकि सिंभावली पुलिस ने नशीले पदार्थों के साथ दबोचकर उसपर मिनी गुंडा एक्ट लगाया था। सरगना नाजिम के खिलाफ हापुड़ देहात और सिंभावली थाने में धारा 379, 399, 402, 307 आईपीसी के तहत केस दर्ज हैं।


एसपी अलंकृता सिंह ने स्वाट टीम के प्रभारी संजय त्यागी, एसआई कृतपाल सिंह, हरेंद्र सिंह, एचसीपी अशोक कुमार, कांस्टेबिल रामवीर खटाना, अमित कुमार, मनीष, राजकुमार, अनुज कुमार, कुलदीप पुंडीर, प्रवीन कुमार, विष्णु कुमार को पांच हजार का ईनाम देने की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed