फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   The death of laborer from the current of the tube well.

नलकूप की हौज में उतरे करंट से मजदूर की मौत

Sat, 24 Jun 2017 08:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Sat, 24 Jun 2017 08:50 PM IST
विज्ञापन
The death of laborer from the current of the tube well.
मजदूर की मौत - फोटो : अमर उजाला

रसूलपुर गांव स्थित मटर बीज के पैकिंग प्लांट में काम करने वाले एक मजदूर की प्लांट के बाहर नलकूप की हौज में पानी पीते समय करंट लगने से मौत हो गई। हादसे के समय मजदूर को बचाने के चक्कर में एक युवक भी मामूली रूप से घायल हो गया। परिजनों ने बिना कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन


रसूलपुर गांव निवासी रिछपाल (50) पुत्र देवी सहाय गांव में ही स्थित मटर बीज के पैकिंग प्लांट में काम करते थे। शनिवार सुबह रिछपाल पानी पीने के लिए प्लांट के बाहर लगे नलकूप की हौज पर गए थे।
विज्ञापन


इसी दौरान जैसे ही उन्होंने पानी पीने की कोशिश की नलकूप के पाइप में उतरे करंट की चपेट में आ गए। मौके से गुजर रहे गांव के ही युवक रोहित पुत्र कालू ने रिछपाल के मुंह से खून आते हुए देखा। युवक ने रिछपाल को छुड़ाने का प्रयास किया तो वह भी करंट की चपेट में आकर मामूली रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद रोहित ने ट्यूबवेल की सप्लाई बंद कर दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने रिछपाल को स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया। लेकिन उसे हापुड़ के लिए रेफर कर दिया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


मौत की सूचना पर मृतक के घर कोहराम मच गया। रिछपाल की चार लड़कियां और तीन लड़के हैं। सभी लड़कियों की शादी हो चुकी है। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिये शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed