फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   The body was pressed into farmland killing contractor

ठेकेदार की हत्या कर खेत में दबाया था शव

Thu, 07 Jul 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Thu, 07 Jul 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
The body was pressed into farmland killing contractor
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
हापुड़। दिल्ली के ठेकेदार की हत्या कर हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव रामपुर के एक खेत में गाड़ दिया गया था। दिल्ली पुलिस ने गांव के एक युवक को हिरासत में लेकर उसकी निशानदेही पर गुरुवार को खेत से शव बरामद कर लिया। पुलिस के मुताबिक ठेकेदार की हत्या तीन बदमाशों ने रुपये के लेनदेन को लेकर की थी।
विज्ञापन


दिल्ली शाहदरा के वेलकम थाना क्षेत्र के कबीरनगर निवासी फईमउद्दीन (45) दिल्ली में ही मिट्टी भराव कराने का ठेका लेता था। उसके भाई जाकिर हुसैन ने बताया कि 28 जून को उसके घर पर गोकुलपुरी गांव निवासी सफल पहुंचा और रुपये देने की बात कहकर अपने साथ लिवा ले गया।
विज्ञापन


उसके बाद से फईमउद्दीन का कुछ पता नहीं लगा था। इस पर उसने दिल्ली के वेलकम थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उधर, पुलिस को विवेचना के दौरान गोकुलपुरी गांव के सफल व उसके मामा के पुत्र दीपक का नाम सामने आया था, लेकिन 29 जून को पिलखुवा पुलिस ने दीपक और सफल को आर्मस एक्ट में जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके कब्जे से अंग्रेजी हथियार बरामद हुए थे। दिल्ली पुलिस ने जेल जाकर पूछताछ की तो मामला खुल गया। गुरुवार को दिल्ली पुलिस ने गांव रामपुर में छापा मार कर गांव के ही विपिन पंडित को हिरासत में लेकर उसकी निशानदेही पर शाम तकरीबन छह बजे गांव के एक व्यक्ति के खेत में गड़ा 

लापता ठेकेदार का शव बरामद किया। ठेकेदार के भाई जाकिर हुसैन ने शव की शिनाख्त की। जाकिर हुसैन ने बताया कि उसके भाई फईमउद्दीन ने 20-25 दिन पहले सफल के प्लाट को भरने का ठेका 80 हजार रुपये में लिया था। ईद का त्योहार नजदीक आने पर फईमुद्दीन ने  रुपये का तगादा किया था।


इस पर सफल और उसके भाई ने उसकी हत्या कर शव को यहां दबा दिया। शाहदरा के एसीपी विचित्र वीर भी दोपहर बाद फिंगर एक्सपर्ट टीम के साथ रामपुर पहुंच गए थे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने डासना जेल में बंद सफल से इस मामले में पूछताछ की तो हत्या की बात सामने आई थी। फिलहाल शव को सील करने के बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed