{"_id":"07436d9e8511255e5b850dbce77a0462","slug":"the-accused-fled-from-police-custudy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कस्टडी से भागा लूट का आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस कस्टडी से भागा लूट का आरोपी
अमर उजाला, हापुड़
Updated Fri, 19 Feb 2016 08:43 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस की कस्टडी से एक शातिर लुटेरा थाने से ही भाग गया। उसे बृहस्पतिवार रात कुछ देर पहले ही पुलिस दबोचकर लाई थी। शुक्रवार को दिनभर पुलिस बदमाश की खोजबीन में लगी रही, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया।
जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार रात कोतवाली पुलिस सिकंदरगेट के निवासी मोनू भटियारा को लूट के एक मामले में पकड़कर कोतवाली लाई थी। कोतवाली में उस समय एक पुलिसकर्मी पहरा दे रहा था। जबकि मुंशी अपना काम निपटा रहा था।
इस दौरान मोनू भटियारा चकमा देकर देकर भाग गया। काफी देर तक भी जब वह वापस नहीं आया तो पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। कोतवाली में तैनात सभी पुलिसकर्मियों को बदमाश को तलाशने में लगा दिया गया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
एसएचओ राजेश कुमार वर्मा का कहना है कि यह बात सही है कि बदमाश थाने से भाग गया है। उसकी तलाश कराई जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगी।
सीओ सिटी विशाल यादव का कहना है कि उन्हें मामले की जानकारी है। दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।