{"_id":"4a93ec661cb03c020e792ff712134c9d","slug":"tampering-fed-girl-student-suicide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ से तंग होकर छात्रा ने लगाई थी आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ से तंग होकर छात्रा ने लगाई थी आग
अमर उजाला, हापुड़
Updated Fri, 19 Feb 2016 09:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चमरी में 09 फरवरी को बीए की छात्रा ने मोहल्ले के ही एक युवक द्वारा छेड़छाड़ करने से तंग आकर आग लगाई थी।
उक्त आरोप लगाकर शुक्रवार को मृतका के पिता ने डीजीपी को पत्र भेजकर पुलिस पर आरोपियों से सांठगांठ करने और उन्हें गिरफ्तार नहीं करने का आरोप लगाया है।
डीजीपी को भेजे पत्र में मोहल्ला चमरी निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि उसकी पुत्री पूजा नगर के एक डिग्री कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी।
09 फरवरी को कॉलेज से आने के बाद पूजा ने आत्मदाह की कोशिश की,जिसमें वह 85 प्रतिशत जल गई थी। मेरठ के मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
मृतका के पिता का आरोप है कि उसकी पुत्री ने बयान दिया था कि मोहल्ले का ही एक युवक उसके साथ छेड़छाड़ करता था। मरने से एक दिन पहले ही रात दस बजे उसके साथ शराब के नशे में गाली-गलौच की गई थी।
जब मृतका के ताऊ ने युवक को रोकने की कोशिश की तो उनके साथ मारपीट की गई। पीड़ित पिता ने बताया कि घटना का मुकदमा कोतवाली में दर्ज कराया जा चुका है,लेकिन पुलिस ने अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है।