{"_id":"5741f3934f1c1bbc15690b4a","slug":"student-looking-for-steady-boyfriend-arrived-simbhaoli","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी की तलाश में संभल पहुंची सिंभावली की छात्रा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमी की तलाश में संभल पहुंची सिंभावली की छात्रा
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Mon, 23 May 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
student
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंभावली की एक छात्रा प्रेमी की तलाश में रविवार को संभल पहुंच गई। वह प्रेमी की तलाश में कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में घूम रही थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। छात्रा को कोतवाली ले आई। घटना की सूचना उसके परिवार वालों को दे दी है।
विज्ञापन
सिंभावली में रहने वाली कक्षा-12 की छात्रा के संभल के एक छात्र से प्रेम संबंध हैं। कक्षा-12 की परीक्षा समाप्त होने के बाद छात्र संभल लौट आया। इसके बाद दोनों के बीच फोन पर बातें होने लगीं। रविवार को छात्रा प्रेमी से मिलने के लिए संभल पहुंच गई।
विज्ञापन
संभल में आकर छात्रा ने अपने प्रेमी से संपर्क करने के लिए फोन किया तो उसका मोबाइल बंद मिला। ऐसी स्थिति में छात्रा को अपने प्रेमी की तलाश करना मुश्किल हो गया। वह एक मोहल्ले में घूम रही थी।
विज्ञापन
तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने छात्रा से उसका नाम पता पूछा तथा परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। कोतवाली प्रभारी यशपाल यादव का कहना है कि छात्रा के परिवार वालों को घटना की सूचना दे दी गई है। परिवार वालों के आने पर छात्रा को उन्हें सौंप दिया जाएगा।