फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Strained atmosphere in Devli, police posted

देवली में माहौल तनावपूर्ण , पुलिस तैनात

Mon, 22 May 2017 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /हापुड़
अमर उजाला ब्यूरो /हापुड़ Updated Mon, 22 May 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
Strained atmosphere in Devli, police posted
crime - फोटो : अमर उजाला

धर्मस्थल के पुनर्निर्माण को लेकर संघर्ष होने के बाद गांव देवली में तीसरे दिन भी माहौल तनावपूर्ण रहा। अफसरों ने समिति की मीटिंग में शांति बहाली की चर्चा की। धर्मस्थल पुनर्निर्माण को लेकर दो समुदायों में पथराव होने के बाद से यहां तनाव व्याप्त है। 

विज्ञापन


सिंभावली क्षेत्र के देवली में धर्म स्थल के पुनर्निर्माण को लेकर शुक्रवार को दो समुदायों के लोगों में पथराव में 11 लोग घायल हो गए थे। इसके मद्देनजर प्रशासन ने धर्मस्थल के पुनर्निर्माण पर रोक लगाई हुई है।
विज्ञापन


संघर्ष होने से दोनों समुदायों में तनातनी है। इसके चलते तीसरे दिन भी गांव में पुलिस तैनात रही। एसडीएम आरएन पांडेय, सीओ एसपी दूबे, एसओ दीक्षित त्यागी ने रविवार को गांव पहुंचकर 12 सदस्यीय कमेटी की मीटिंग ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


यामीन, कलुवा, नेपाल, विजयपाल सिंह ने बताया कि दोनों समुदायों को माहौल बिगाड़ने वालों से सावधान रहने को कहा गया है। पथराव में 41 नामजद समेत सैकड़ों अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।

एसओ दीक्षित त्यागी ने बताया कि नामजद आरोपी अलाउद्दीन और धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। कमेटी के 12 सदस्यों ने रविवार को एसडीएम आरएन पांडेय और सीओ एसपी दूबे से गुहार लगाई कि पथराव में नामजद अधिकांश लोग बेगुनाह हैं।

अमनचैन और भाईचारे के लिए दोनों पक्षों की रिपोर्ट  को निरस्त कर दिया जाए। एसडीएम और सीओ ने कहा कि पहला काम अमनचैन पटरी पर लाना है, रिपोर्ट निरस्त करने पर बाद में विचार किया जाएगा।


नमाज पर पाबंदी नहीं रहेगी

सीओ ने कहा कि दोनों समुदायों में धर्मस्थल के पुनर्निर्माण के पक्ष और विरोध को लेकर तनातनी हुई थी, लेकिन धर्मस्थल में नमाज अता किए जाने को लेकर कोई एतराज नहीं है। धर्मस्थल में नमाज अता होती रहेगी और रमजान के दौरान धर्मस्थल के पास बीट कांस्टेबल तैनात रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed