फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Stolen goods of millions.

सभासद के मकान में चोरों ने बोला धाबा, लाखों का माल चोरी

Mon, 03 Jul 2017 08:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Mon, 03 Jul 2017 08:25 PM IST
विज्ञापन
Stolen goods of millions.
लाखों का माल चोरी - फोटो : अमर उजाला

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अशोकनगर में रविवार रात चोरों ने नगर पालिका सभासद के मकान से नकदी सहित लाखों रुपये का माल चोरी कर ले गए। घटना के समय सभासद का परिवार घर की छत पर सो रहा था। सुबह लोगों को घटना का पता चला। 

विज्ञापन


उधर, मोहल्ला साकेत में भी बंद मकान का ताला तोड़कर हजारों रुपये का माल चोरी कर ले गए। चोरी की दोनों घटनाओं की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पीड़ितों ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन


नगर पालिका के सभासद नानक चंद का मोहल्ला अशोकनगर में आमने सामने दो मकान हैं। बताते हैं कि जिस मकान में सभासद के बेटे पंकज, ऋषि रहते हैं। उसमें रविवार रात चोरों ने धाबा बोल दिया। चोरों ने पूरा घर खंगाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोर 60 हजार रुपये की नगदी, सोने की चार चुड़ी, गले का हार, दो अंगूठी, एक चेन, चांदी की तगड़ी और पाजेब चोरी कर ले गए। सुबह जब घर की छत पर सो रहे बेटों की नींद खुली तो वह नीचे मकान में पहुंचे तो बिखरा सामान देखकर उन्हें चोरी की घटना का पता चला।

सभासद नानक चंद ने बताया कि नगदी सहित चोर करीब दो लाख रुपये का माल ले गए हैं। बाद में घटना की सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई।  

दूसरी तरफ मोहल्ला साकेत में चोरों ने रवींद्र कंसल के बंद मकान का ताला तोड़कर एक एलईडी और कीमती कपड़े चोरी कर ले गए। सुबह के समय रवींद्र घर पहुंचे तो बिखरे कपड़े और गायब एलईडी देखकर उन्हें चोर की घटना का पता चला।

रवींद्र  ने एलईडी की कीमत करीब चालीस हजार रुपये बताई है। दोनों पीड़ितों ने कोतवाली में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उधर, शहर में बढ़ती चोरी की घटनाओं को लेकर व्यापारियों में रोष है।

व्यापारी नेता प्रवीन मित्तल ने बताया कि शहर में लगातार चोरी और लूटपाट की घटनाएं बढ़ रही हैं। अभी हाल ही में बस अड्डा चौकी के पास चोरों ने आठ दुकानों के ताले तोड़कर चोरी कर लिए थे। भाजपा नेता के भाई के घर में डकैतों ने लाखों का डाका डाला था।


अब फिर दो मकानों से लाखों रुपये का माल चोर चोरी कर ले गए। पुलिस को चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए रात्रि में पुलिस गश्त बढ़ानी चाहिए। कोतवाल दीपक त्यागी ने बताया कि चोरी की घटनाओं की जांच पड़ताल कराई जा रही है। जल्द चोरों को पकड़कर चोरी की घटनाओं का खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed