{"_id":"590b72284f1c1bcc3a445354","slug":"stolen-goods-from-millions-of-closed-houses","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद मकानों से लाखों का माल चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंद मकानों से लाखों का माल चोरी
ब्यूरो, अमर उजाला/हापुड़
Updated Thu, 04 May 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
चोरी के बाद बिख्ारा पड़ा सामान
- फोटो : DEMO PIC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला शुक्लान में चोर बंद मकान के ताले तोड़कर लाखों का माल चोरी कर ले गए। पीड़ित ने पुलिस को मामले की सूचना दी है। वहीं दूसरी ओर चोरों ने चंडी मंदिर कॉलोनी स्थित एक मकान से भी लाखों रुपये का सामान चुरा लिया।
विज्ञापन
मोहल्ला शुक्लान निवासी रिटायर्ड फौजी रामफल परिवार के साथ बुलंदशहर के हिंसार गांव में एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे। देर रात चोरों ने उसके मकान पर धावा बोल दिया।
विज्ञापन
आवाज सुनकर पड़ोस में जाग हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही चोर माल लेकर चंपत हो गए। बृहस्पतिवार की सुबह पीड़ित परिवार वापस लौटा।
विज्ञापन
पीड़ित ने बताया कि चोर उसके यहां से एक सोने की अंगूठी, एक सोने की चेन, एक झुमकी सहित एक लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी कर ले गए। वहीं दूसरी ओर चोर चंडी मंदिर कालोनी निवासी मुकेश प्रजापति के यहां भी चोरों ने धावा बोल दिया। वह परिवार सहित मेरठ के मवाना गए हुए थे।
पीड़ित ने बताया कि चोर उसके यहां से 55 हजार रुपये कैश और लाखों रुपये के आभूषण चोरी कर ले गए। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है। सीओ अतुल यादव ने बताया कि तहरीर मिलने पर मामले की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।