फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Son-in-law to wash the saas.

कार की मांग पूरी न होने पर दामाद ने सास को धुना

Mon, 12 Jun 2017 10:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Mon, 12 Jun 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
Son-in-law to wash the saas.
पिटाई - फोटो : अमर उजाला

कार की मांग पूरी न होने से गुस्साए दामाद ने घर मिलने आई सास की पिटाई कर दी।  हालांकि परिजनों और रिश्तेदारों ने माफी कराकर मामले को बिना कार्रवाई के निपटा लिया।

विज्ञापन


दिल्ली के सीलमपुर इलाके की एक महिला रविवार शाम बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव में अपनी बेटी की ससुराल आई थी। रात करीब 11 बजे घर पहुंचे दामाद ने वादे के मुताबिक कार न दिए जाने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन


कारोबार में मंदी होने का हवाला देकर फिलहाल रुपयों की व्यवस्था न होने की बात कहकर सास ने अगले साल कार दिलाने का भरोसा दिलाने का प्रयास किया। यह सुनते ही दामाद भड़क उठा और सास की लात-घूसों से धुनाई करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर सुनकर आए पड़ोसियों और परिजनों को देखकर वह घर से रफूचक्कर हो गया। सास ने सूचना देकर सोमवार सुबह अपने परिजनों और  रिश्तेदारों को बुला लिया।

उनकी मौजूदगी में आरोपी दामाद ने अपनी हरकत पर शर्मिंदगी जताने के साथ ही माफी मांग ली।  जिस पर सास ने बेटी के भविष्य को देखते हुए गुस्सा त्यागकर दामाद को माफ कर दिया। पुलिस का कहना है कि इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed