{"_id":"58388b204f1c1bcc6713b393","slug":"soldier-was-shot-in-mysterious-circumstances-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में फौजी को लगी गोली ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में फौजी को लगी गोली
ब्यूरो, अमर उजाला/हापुड़
Updated Sat, 26 Nov 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
अपराध्ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर रोड बाईपास के पास शुक्रवार रात एक फौजी को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना देते हुए फौजी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस फौजी से पूछताछ में जुटी है, लेकिन वह बार-बार बयान बदल रहा है। पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पंजाब के पटियाला निवासी रंजीत सिंह मेरठ कैंट में हवलदार के रूप में तैनात है। बृहस्पतिवार रात वह अपने मौसा के यहां मेरठ के फफूंडा गांव आया था। फौजी के मुताबिक, वह अपने दोस्तों के साथ कार से मौज मस्ती करने के लिए फफूंडा से निकला था।
विज्ञापन
वह हापुड़ आए थे। इसी बीच उसकी जांघ में सदिग्ध परिस्थितयों में गोली लग गई। गोली लगने के बाद वह सड़क किनारे पड़ा मिला और उसके साथी कार सहित गायब हो गए। राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को देते हुए उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक पूछताछ में फौजी बार-बार बयान बदल रहा है। उसने अपनेे दोस्तों की संख्या के बारे में भी सटीक जानकारी नहीं दी। उसने अपने साथ लूटपाट की भी जानकारी पुलिस को दी है।
उसके साथ लूट किसने की इसकी जानकारी नहीं दी। वहीं, उसके बताए गए नंबर के आधार पर कार की जांच की गई तो वह नोएडा में लावारिस खड़ी मिली। जिसमें अवैध पिस्टल भी बरामद होने की सूचना है। वहीं, पुलिस को उसके फौजी होने पर भी संशय है।
पुलिस मेरठ कैंट से उसके बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस घटना को लुटेरों के किसी गैंग से भी जोड़कर देख रही है। वहीं, थाना प्रभारी शावेज खान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घायल फौजी लगातार बयान बदल रहा है। ऐसे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।