फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   so caled military man and four robbers arrested

कथित फौजी समेत चार लुटेरे गिरफ्तार

Tue, 29 Nov 2016 01:46 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/हापुड़ Updated Tue, 29 Nov 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
so caled military man and four robbers arrested
अपराध्‍ा - फोटो : अमर उजाला

चार दिन पूर्व संदिग्ध रूप से कथित फौजी को गोली लगने के मामले का पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर नटवरलाल फौजी समेत चार लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके पास से पल्लवपुरम (मेरठ) से लूटी गई एक कार, तीन पिस्टल व नगदी बरामद की है।

विज्ञापन


पकड़े गए बदमाशों ने चार दिन पूर्व अमरोहा में मंत्री के भतीजे का पेट्रोल पंप भी लूटा था। पुलिस बदमाशों का अपराधिक इतिहास तलाश कर रही है। गौरतलब है कि, शुक्रवार रात पटियाला निवासी एक कथित फौजी रंजीत को संदिग्ध परिस्थतियों में गोली लग गई थी।
विज्ञापन


पुलिस ने उससे पूछताछ करनी शुरू की तो वह बार-बार बयान बदलने लगा। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए उसके तीन साथियों को पकड़ा था। एएसपी रामनयन यादव ने बताया कि पकड़ा गया शातिर रंजीत फौजी नहीं, बल्कि एक लुटेरा है। उसके तीन साथियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लूट की कई घटनाओं का खुलासा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में उसके साथियों ने अपने नाम विजय उर्फ देवा निवासी न्यू गोविंदपुरी टंकी के पास मेरठ, हरीश उर्फ राहुल निवासी गांव कुंडा जिला मेरठ, राहुल उर्फ गंजा निवासी गांव मानपुर जिला मेरठ बताया है। जबकि, उनका मुख्य साथी अजय उर्फ हिटलर निवासी गांव गेजा मेरठ फरार है।

पुलिस ने बदमाशों से लूटी हुई एक कार, तीन पिस्टल, एक इंशास रायफल की मैग्जीन, पुलिस की वर्दी, लूटी हुई तीन हजार रुपये की नगदी और एलसीडी बरामद की है। एएसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने 24 नवंबर को अमरोहा में प्रदेश सरकार में मंत्री महबूब अली के भाई के पेट्रोल पंप भी लूट की थी। बताया गया है कि पंप लूटने के दौरान पिस्टल में गोली फंस गई थी।

कार में ही गोली निकालते समय रंजीत को गोली लग गई थी। आरोपी मेरठ, मुजफ्फरनगर, अमरोहा, गाजियाबाद सहित कई जिलों के हाईवे पर कार लूटते थे। साथ ही उत्तराखंड और पंजाब में भी वाहन लूट के मामले में जेल जा चुके हैं। एएसपी ने बताया कि उनसे बरामद कार भी 21 नवंबर को मेरठ के पल्लवपुरम से लूटी हुई है। हिटलर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

पहले भी जेल जा चुका है रंजीत
एएसपी ने बताया कि रंजीत उर्फ बिट्टू के पास से उसका फर्जी आर्मी का आईकार्ड बरामद किया गया है। वर्ष 2010 में पंजाब में 20 से अधिक कार लूट के मामले में वह जेल जा चुका है। हाल में वह ढाई वर्ष बाद जेल से छूटकर आया है।


‘खाकी’ में देते थे घटना को अंजाम
पूछताछ में पकड़े गए लुटेरों ने बताया कि वह हाईवे पर पुलिस की वर्दी पहन कर वाहनों को चेकिंग के लिए रुकवाते थेे और वाहन लूट लेते थे। बदमाशों ने बताया कि वह फर्जी आईकार्ड दिखाकर लोगों पर रौब गांठते थे। पुलिस ने बताया बदमाश दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर घटना को अंजाम देते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed