{"_id":"2471bdb7b23e159c718d63ae22bbd21a","slug":"seven-robbers-spoke-on-dairy-raid-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात लुटेरों ने डेयरी पर बोला धावा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सात लुटेरों ने डेयरी पर बोला धावा
अमर उजाला, हापुड़
Updated Tue, 05 Jan 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के पॉश इलाके संजय विहार आवास विकास में सोमवार रात सात बदमाशों ने एक पर धावा बोल दिया। डेयरी संचालक बदमाशों से भिड़ गया, लेकिन वह लूट होने से नहीं बचा पाया। लुटेरों ने उसे गन प्वाइंट पर ले लिया और दो भैंस व पांच हजार रुपये लूट ले गए।
वारदात के दौरान एक पड़ोसी की आंख खुली तो बदमाशों ने उसे गोली मारने की धमकी दी। डेयरी संचालक ने कोतवाली में तहरीर दी है। संजय विहार आवास विकास में पानी की टंकी वाली रोड पर पप्पू डेयरी चलाता है। वह सोमवार रात डेयरी में साथी रामकिशोर के साथ सो रहा था।
रात करीब सवा एक बजे पिकअप सवार सात बदमाश डेयरी पर पहुंचे। कुछ बदमाश दीवार फांदकर अंदर आए और मुख्य गेट को खोल दिया। बदमाशों ने सो रहे पप्पू को गन प्वाइंट पर ले लिया। बदमाशों को देख पप्पू उनसे भिड़ गया और हाथापाई कर दी।
विज्ञापन
ज्यादा संख्या में होने के कारण बदमाशों ने उसे काबू में कर लिया। इसके बाद बदमाशों ने दो भैंसे पिकअप में लाद लीं। तभी डेयरी के सामने रहने वाले लोकेश सिरोही की आंख खुली तो उसने शोर मचाने की कोशिश की। बदमाशों ने गोली मारने की धमकी देकर उसे शांत कर दिया।
पप्पू ने बताया कि बदमाश उससे पांच हजार रुपये भी लूट गए। एसएचओ राजेंद्र सिंह यादव का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच कराई जाएगी।