फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Scotty clashed with a dumper, a death

स्कूटी डंपर से भिड़ी, एक की मौत

Fri, 08 Jul 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Fri, 08 Jul 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
Scotty clashed with a dumper, a death
एक्सीडेंट - फोटो : अमर उजाला

पिलखुवा। नेशनल हाईवे पर बृहस्पतिवार शाम चंडी चौराहे के पास कार की टक्कर से स्कूटी डंपर से भिड़ गई। इस हादसे में स्कूटी पर सवार युवक नसीम की मौत हो गई, दो अन्य घायल हो गए। उधर, हादसे के कारण करीब आधे घंटे तक हाईवे जाम रहा। पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर जाम खुलवाया।

विज्ञापन

 
बृहस्पतिवार शाम चार बजे हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के पुरानी  चुंगी निवासी आसिफ, सलमान और नसीम स्कूटी पर सवार होकर डासना से घर वापस लौट रहे थे, रास्ते में चंडी चौराहे के पास कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी।  टक्कर लगने के बाद स्कूटी सामने से आ रहे डंपर से भिड़ गई।
विज्ञापन


इस हादसे में तीनों युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने तीनों को नजदीक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां आसिफ और सलमान की हालत गंभीर बनी हुई है। नसीम की इलाज के दौरान मौत हो गई। उधर, घटना के बाद हाईवे पर करीब आधे घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर जाम को खुलवाया। कोतवाल यशवीर सिंह ने बताया कि घायल युवकों को नजदीक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी कार चालक की तलाश कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed