फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   road accident on the highway, three injured

हाईवे पर बस-कार और ट्रक भिड़े, दंपति समेत तीन घायल

Mon, 09 Jan 2017 12:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/गढ़मुक्तेश्वर
ब्यूरो, अमर उजाला/गढ़मुक्तेश्वर Updated Mon, 09 Jan 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
road accident on the highway, three injured
हादसा - फोटो : अमर उजाला

नेशनल हाईवे पर रविवार सुबह रोडवेज बस, कार और ट्रक की भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार दंपति समेत तीन लोग घायल हो गए। कार चालक ने बस चालक के खिलाफ तहरीर दी है। जानकारी के मुताबिक, नोएडा निवासी रमन गुप्ता रविवार को पत्नी पूनम और बेटे अर्पित के साथ आई-10 कार से रुद्रपुर से नोएडा लौट रहे थे।

विज्ञापन


सुबह करीब साढ़े नौ बजे नेशनल हाईवे पर गांव बदरखा के कट के पास रांग साइड आ रही अमरोहा डिपो की बस ने कार में सामने से टक्कर मार दी। इसी बीच कार के पीछे तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने भी कार में टक्कर मार दी। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार रमन, पूनम और अर्पित को मामूली चोट आईं। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक समेत और बस चालक मौके से भाग गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed