{"_id":"56e5942b4f1c1bea3e8b4578","slug":"road-accident-father-and-son-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे किनारे खड़े बालू के ट्रक से टकराई बाइक, पिता-पुत्र की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईवे किनारे खड़े बालू के ट्रक से टकराई बाइक, पिता-पुत्र की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Sun, 13 Mar 2016 09:54 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे किनारे खड़े बालू के ट्रक से बाइक टकराने से रविवार शाम बिजनौर से दिल्ली को जा रहे पिता-पुत्र की मौत हो गई। आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिए हैं।
विज्ञापन
गढ़ के बदरखा गांव के सामने रविवार शाम सिंभावली की तरफ जा रही एक बाइक हाईवे किनारे खड़े बालू से भरे ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में बाइक सवार दो लोग जख्मी हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नर्सिंग होम लेकर पहुंची।
विज्ञापन
जहां डाक्टरों ने दोनों घायलों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मृतकों के परिजनों को हादसे की खबर दी। इंस्पेक्टर विरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि हाईवे किनारे खड़े ट्रक में बाइक की भिड़ंत होने से जान गंवाने वालों में यूनुस 35 और उसका पिता मुहम्मद एहसन 60 बिजनौर के धामपुर के बसैड़ा खुर्द गांव के रहने वाले हैं। पिता-पुत्र किसी काम से दिल्ली जा रहे थे।
विज्ञापन