फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   report will be file of younger brother.

छोटे भाई पर दर्ज होगी एफआईआर

Sat, 09 Jan 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
अमर उजाला, हापुड़ Updated Sat, 09 Jan 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
report will be file of younger brother.
 मोहल्ला न्यू भीमनगर में सोनू के मौत के मामले में पुलिस उसके छोटे भाई संदीप पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर सकती है। सोनू की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट गंभीर लगने से मौत का कारण सामने आया है।
विज्ञापन


साथ ही शराब पीने की भी पुष्टि हुई है। उधर, पड़ोसी पहले ही दोनों भाइयों में शराब पीकर झगड़े के बाद हत्या की बात कह चुके हैं।  न्यू भीमनगर निवासी विनोद के पुत्र सोनू और संदीप के बीच बृहस्पतिवार किसी बात पर विवाद हो गया।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह जब पड़ोसियों ने सोनू के कमरे को खुला देखा तो उसका शव खून से लथपथ सोफे पर पड़ा हुआ था। पड़ोसियों ने छोटे भाई संदीप पर हत्या करने की आशंका जताई थी, जबकि परिजनों ने सोनू की मौत शराब के नशे में छत से गिरकर होने की बात कहकर  तहरीर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट लगने की वजह से मौत की पुष्टि हुई है। ऐसे में जब परिजनों ने छत से गिरकर मौत होने की बात कही तो सड़क पर खून के निशान क्यों नहीं मिले।  पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शराब पीने की भी पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed