{"_id":"573b397a4f1c1bf815ac8358","slug":"raw-alcohol-trafficking-five-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्ची शराब की तस्करी करते पांच गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कच्ची शराब की तस्करी करते पांच गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Tue, 17 May 2016 09:02 PM IST
विज्ञापन
शराब
- फोटो : अमर उजाला
नानपुर से मेरठ रोड पर मंगलवार तड़के छापेमारी के दौरान शराब तस्करों ने आबकारी विभाग की टीम पर हमला बोल दिया। धारदार हथियार से किए गए हमले में टीम के सदस्य बाल बाल बच गए।
विज्ञापन
टीम ने कार्रवाई करते हुए बाइक सवार पांच शराब तस्करों को धर दबोचा, जबकि एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। शराब तस्करों से 700 लीटर कच्ची शराब और धारदार हथियार बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
खादर क्षेत्र के अधिकांश गांवों में कच्ची शराब बना आसपास के जनपदों में सप्लाई करने का गोरखधंधा जोरों पर चल रहा है। आबकारी निरीक्षक प्रगल्भ लवानिया मंगलवार तड़के चार बजे टीम के साथ छापेमारी करने गढ़ के गांव नानपुर से मेरठ रोड पर पहुंचे।
विज्ञापन
इस दौरान तीन बाइक आती हुई दिखाई दीं। संदेह होने पर आबकारी टीम ने बाइक को रोकने का इशारा किया तो बाइक सवारों ने स्पीड बढ़ा दी। इस पर आबकारी टीम ने पीछा कर बाइक सवार शराब तस्करों को घेर लिया।
तभी तस्करों ने धारदार हथियार से निरीक्षक समेत टीम पर हमला कर दिया। हमले से आबकारी टीम बाल बाल बच गई। आबकारी टीम के सदस्यों ने बाइक सवार पांच शराब तस्कर अमरीक, जसवंत, संजय लाल, सतनाम, गुरुदेव निवासी गांव मिस्रीपुर ढकैनी थाना किठौर को दबोच लिया।
जबकि उनका एक साथी कुलवंत सिंह फरार हो गया। पूछताछ में तस्करों ने बताया कि वह शराब को क्षेत्र के गांव नानपुर, अठसैनी, डिबाई, शरीकपुर, खिलवाई में बेचने के लिए ले जा रहे थे।
आबकारी निरीक्षक ने बताया इनके कब्जे से सात सौ लीटर कच्ची शराब समेत धारदार हथियार बरामद हुए हैं। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।