{"_id":"04ea2d38f1beca4fddbdce915e17b80d","slug":"pradhan-husband-missing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान पति लापता, ग्रामीणों ने घेरा थाना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधान पति लापता, ग्रामीणों ने घेरा थाना
अमर उजाला, गढ़
Updated Thu, 03 Mar 2016 08:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादुरगढ़ के गांव सेहल की ग्राम प्रधान रूबी का पति अमित कुमार उर्फ तीतर बुधवार को संदिग्ध हालात में लापता हो गया। उसकी बाइक और हेलमेट स्याना रोड किनारे स्थित आम के बाग में पड़ी मिली।
अनहोनी की आशंका जताकर परिजनों और ग्रामीणों ने बरामदगी के लिए थाने का घेराव किया। सेहल गांव की ग्राम प्रधान रूबी का पति अमित उर्फ तीतर बुधवार सुबह मेरठ के कस्बा किठौर में किसी परिचित के पास जाने की बात कहकर घर से निकला था।
वह पड़ोसी सतेंद्र से उसकी बाइक मांगकर ले गया था। रात होने के बाद भी जब प्रधान पति घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। परिजन मोबाइल पर संपर्क करते रहे, लेकिन उसका मोबाइल स्विचऑफ था।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार सुबह करीब 9 बजे गांव के ही रिंकू ने मोबाइल पर संपर्क किया तो किसी अजनबी व्यक्ति ने कॉल रिसीव की और बताया कि उसे यह मोबाइल और बैट्री अलग पड़ी हुई थी।
जबकि गांव अल्लाबख्शपुर के पास आम के बाग में बाइक और हेलमेट मिला है। अनहोनी की आशंका के चलते परिजन और ग्रामीण शाम को कोतवाली पहुंच गए और तीतर की बरामदगी के लिए प्रदर्शन किया।
लापता ग्राम प्रधान के भाई देवेंद्र समेत सयुस जिलाध्यक्ष रवि यादव, पसवाड़ा प्रधान सुरेंद्र चौहान, इंद्रजीत, महीपाल, ब्रजपाल, रिंकू, ओमेंद्र, कृपाल, मनवीर ने मामले की खुलासे मांग की।
सूचना पर एसडीएम केबी सिंह, डीएसपी सतीश चंद्र पांडेय, बहादुरगढ़ एसओ अखिलेश कुमार मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।
पुलिस हिस्ट्री में प्रधान पति अमित उर्फ तीतर का क्रिमिनल रिकॉर्ड है। डीएसपी सतीश चंद्र पांडेय का कहना है कि वह गुंडा एक्ट में जिला बदर रह चुका है।
उसके खिलाफ बहादुरगढ़, गढ़, दिल्ली, गाजियाबाद, बुलंदशहर, मेरठ के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लूटपाट समेत एक दर्जन केस चल रहे हैं। तीतर का मोबाइल बरामद होने को पुलिस बड़ा सुराग मान रही है।
इंस्पेक्टर विरेंद्र सिंह यादव का कहना है कि लापता प्रधान की गुत्थी सुलझाने में मोबाइल अहम कड़ी साबित हो सकता है। सर्विलांस और एसओजी टीम लगा दिया गया है। एएसपी डॉ.ओपी सागर ने भी बाग में पहुंचकर जांच की।