{"_id":"5947f0a54f1c1bf8608b45d3","slug":"police-rifle-cheated","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर धोखा दे गई पुलिस की रायफल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फिर धोखा दे गई पुलिस की रायफल
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Mon, 19 Jun 2017 09:18 PM IST
विज्ञापन
रायफल
- फोटो : demo pic
मुठभेड़ के दौरान पुलिस की थकी हुई रायफल एक बार फिर धोखा दे गईं। पीछा करने के दौरान बदमाशों ने पुलिसकर्मियों पर फायर झोंक दिया। बचाव में पुलिसकर्मी ने भी अपनी रायफल से बदमाशों पर गोली चलाने का प्रयास किया, लेकिन गोली नहीं चली। जिसके बाद बदमाशों को फरार होने का समय मिल गया।
विज्ञापन
बिजली घर पर लूट की सूचना मिलते ही जिले की पुलिस अलर्ट हो गई। देहात थाने की फैंटम को बदमाश स्वर्ग आश्रम रोड पर धनौरा की ओर जाते दिखाई दिए। उसके बाद पुलिस ने पीछा शुरू कर दिया। ददायरे के जंगल में बदमाशों और पुलिस के बीच कुछ मीटर की ही दूरी रह गई।
विज्ञापन
एक चकरोड़ पर रास्ता न मिलने के बाद बदमाशों ने बाइक को छोड़ दिया और पीछा कर रहे दो पुलिसकर्मियों पर फायर झोंक दिया। जवाब में पुलिसकर्मी ने भी फायर किया, लेकिन पुरानी रायफल से गोली नहीं चली।
विज्ञापन
गोली न चलने पर पुलिसकर्मियों के हौसले पस्त हो गए और वी पीछे हट गए। इसके बाद बदमाशों को खेतों में छिपने का समय मिल गया। ऐसे में पुलिस फोर्स के पहुंचने पर घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस बदमाशों को दबोच पाई।