फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Police detained accused.

ढाई माह से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने दबोचा

Tue, 30 May 2017 08:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Tue, 30 May 2017 08:37 PM IST
विज्ञापन
Police detained accused.
आरोपी - फोटो : अमर उजाला

महानगर में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लड़कियों का यौन शोषण करने वाले गिरोह के शातिर सदस्य को पुलिस ने दबोच लिया। उसकी मां-बहन और पिता समेत दो अज्ञात आरोपी अभी फरार हैं।

विज्ञापन


बहादुरगढ़ पुलिस ने क्षेत्र के गांव नानई निवासी अंकुर को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले व्यक्ति ने 20 मार्च को अगवा कर रेप करने और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं 376, 354 डी, 504, 506 में एफआईआर दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


रिपोर्ट में आरोप लगाया गया कि अंकुर अपनी मां-बहन और पिता समेत दो अज्ञात लोगों के माध्यम से मध्यम वर्गीय परिवारों की भोली भाली लड़कियों को महानगरों में नौकरी दिलाने का झांसा देकर अपने जाल में फंसा लेता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में उनका यौन शोषण करने के साथ ही ब्लैकमेल करता है और मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी देता है। वह गढ़ समेत क्षेत्र की कई लड़कियों को अपने जाल में फंसाकर उनका यौन शोषण कर चुका है।


एसओ विनय कुमार आजाद ने बताया कि ढाई माह से फरार चल रहे आरोपी अंकुर निवासी नानई को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। फरार चल रही उसकी मां-बहन और पिता समेत दो अज्ञात साथियों की तलाश कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed