फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Pistol shot fired from the death of the wife, Hungama.

तमंचे से चली गोली से पत्नी की मौत, हंगामा

Wed, 30 Dec 2015 12:39 AM IST
अमर उजाला, धौलाना
अमर उजाला, धौलाना Updated Wed, 30 Dec 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
Pistol shot fired from the death of the wife, Hungama.
मतनावली गांव में लोडेड तमंचा साफ के दौरान अचानक चली गोली से पत्नी की मौत गई। पति ने गांवों वालों की मदद से चुपचाप अंतिम संस्कार करने की कोशिश की।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया तो ग्रामीणों ने उसे शव छीनकर आग लगा दी। पुलिस से जमकर झड़प हुई।

बाद में पुलिस अधजले शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गई। मंगलवार को पति के खिलाफ हत्या और 50 अन्य ग्रामीणों पर साक्ष्य मिटाने की एफआईआर दर्ज की गई।

जानकारी के मुताबिक सोमवार रात गांव मतनावली निवासी गंगाचरण जाटव पुत्र बुद्धा अपने घर पर तमंचा को साफ करा रहा था। तभी गोली चलने से सामने खड़ी पत्नि राजबाला जख्मी हो गई।

जख्मी राजबाला को परिजन उपचार के लिए हापुड़ ले गए। हापुड़ में अस्पताल प्रशासन ने मामले में पुलिस केस बताया तो गंगाचरन घायल पत्नी को मेरठ लेकर चला गया। रास्ते में राजबाला ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस मतनावली गांव पहुंच गई। उस समय ग्रामीणों की मौजूदगी में पति राजबाला का अंतिम संस्कार करने की तैयारी में जुटा था। पुलिस को देखते ही लोग भाग गए। थोड़ी देर बाद लोग आए और पुलिस से राजबाला को शव छीन लिया केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं की भीड़ ने पुलिस से जमकर बहस की। इसके बाद एसओ भरत सिंह सोलंकी पुलिस बल के साथ शमशान पहुंचे और अधजले शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए ले गए।

चौकी इंचार्ज अशोक चंदेल का कहना है कि मामले में पति गंगाराम पर हत्या की रिपोर्ट और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के साक्ष्य मिटाने की एफआईआर चौकीदार गुल्लू ने थाना धौलाना में दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed