{"_id":"57c0597f4f1c1bab7ed4f107","slug":"panchavati-colony-injured-young-man-was-beaten","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचवटी कालोनी में युवक को पीटकर किया घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंचवटी कालोनी में युवक को पीटकर किया घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Fri, 26 Aug 2016 08:31 PM IST
विज्ञापन
पीटा
- फोटो : अमर उजाला
देहात थाना क्षेत्र की पंचवटी कालोनी में घर के बाहर खड़े युवक के साथ कुछ युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया। शोर सुनकर मौके पर आई उसकी बहन और मां के साथ लूटपाट करते हुए युवक भाग गए।
विज्ञापन
पीड़ित युवक ने थाना देहात में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मोहल्ला पंचवटी कालोनी निवासी यतेंद्र कुमार शुक्रवार दोपहर अपने घर के बाहर खड़ा था। तभी आवास विकास मेरठ रोड के कुछ युवक मोहल्ले में आए।
विज्ञापन
उन्होंने यतेंद्र कुमार को मारपीट कर घायल कर दिया। यतेंद्र का शोर सुनकर मौके पर उसकी मां राजबाला और बहन घर के बाहर आईं तो युवकों ने दोनों के साथ लूटपाट कर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन
पीड़ित यतेंद्र कुमार ने थाना देहात में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसओ देहात दीक्षित त्यागी का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं आया है। यदि पीड़ित ने तहरीर दी है तो जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी।