{"_id":"58d2aa014f1c1b8a591a215f","slug":"painter-dies-due-to-intercity-express-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर पेंटर की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर पेंटर की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Wed, 22 Mar 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
पेंटर की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद काम करने जा रहे पेंटर की बुधवार सुबह पिलखुवा रेलवे स्टेशन पर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। जीआरपी ने मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक पिलखुवा के मोहल्ला छिद्दापुरी का रहने वाला है।
विज्ञापन
पिलखुवा के मोहल्ला छिद्दापुरी निवासी 25 वर्षीय इंतजार रंगाई पुताई का काम करता था। इन दिनों काम के लिए वह गाजियाबाद जा रहा था। बुधवार सुबह नौ बजे वह गाजियाबाद काम पर जाने के लिए पिलखुवा रेलवे स्टेशन पर खड़ा था।
विज्ञापन
तभी उसकी इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौत हो गई। जेब में मिले कागजात से मृतक की शिनाख्त की गई । जीआरपी ने घटना की सूचना परिजनों को दी। परिजनों के पहुंचने के बाद जीआरपी ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
जीआरपी इंचार्ज संजय कुमार ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आ जाने के कारण युवक की मौत हुई है। मृतक की शिनाख्त कर उसके परिजनों को सूचित कर दिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।