{"_id":"a29fcc66b5a26f30b0aadfe0c35687e8","slug":"neighbor-entered-the-house-teasing-teenager-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी ने घर में घुसकर किशोरी को छेड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पड़ोसी ने घर में घुसकर किशोरी को छेड़ा
अमर उजाला, पिलख्ाुवा
Updated Fri, 05 Feb 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
नगर के एक मोहल्ले में घर में घुसकर किशोरी के साथ पड़ोसी युवक ने छेड़छाड़ कर दी। किशोरी के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आरोपी को घेर लिया।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया, लेकिन बाद में कोतवाली में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। मोहल्ले में रहने वाली किशोरी घर में अकेली थी।
तभी पड़ोस का रहने वाला युवक किशोरी के घर पहुंचा और उसे अकेला देखकर छेड़छाड़ कर दी। किशोरी ने शोर मचा दिया तो मोहल्ले के लोग पहुंच गए।
सूचना पर कुछ देर बाद कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई और छेड़छाड़ करने वाले युवक को दबोच लिया। छेड़छाड़ करने वाला युवक शादीशुदा था।
एक मोहल्ले से जुड़ा होने के कारण गणमान्य लोगों ने कोतवाली में दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। कोतवाल दीपक त्यागी ने बताया कि छेड़छाड़ का मामला था। जिसका समझौता हो गया है।