फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Murdered bodies dumped along highway

एमबीए के स्टूडेंट की हत्या कर शव हाईवे किनारे फेंका

Sat, 10 Dec 2016 09:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Sat, 10 Dec 2016 09:59 PM IST
विज्ञापन
Murdered bodies dumped along highway
हत्या कर शव हाईवे किनारे फेंका - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद में रहकर एमबीए की पढ़ाई कर रहे उत्तराखंड के छात्र की हत्या कर शव हाईवे किनारे फेंक दिया। उसका मोबाइल गायब है। पुलिस ने एटीएम और कालेज आईकार्ड से उसकी शिनाख्त की।

विज्ञापन


छात्र के 30 हजार रुपये और मोबाइल गायब है। उसके साथ आए दोस्तों का मोबाइल स्विच आफ है। छात्र के मौसेरे भाई ने शव की शिनाख्त कर ली है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन


 क्षेत्र के गांव सरूरपुर के सामने हाईवे किनारे शनिवार सुबह लोगों ने युवक का शव पड़ा देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। युवक के चेहरे पर चोट के निशान थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के कपड़ों की तलाशी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके पास एटीएम कार्ड और कालेज पहचान पत्र समेत कई दस्तावेज मिले। उसका मोबाइल गायब था। एटीएम कार्ड और पहचान पत्र के आधार पर मृतक की शिनाख्त 23 वर्षीय राहुल कांबोज पुत्र ठाकुर सिंह निवासी कटोरी ताल काशीपुर उत्तराखंड के रूप में हुई।

आईकार्ड के अनुसार वह गाजियाबाद के आईएमएस कालेज में एमबीए का छात्र था। पुलिस ने राहुल की मौत की सूचना कालेज प्रबंधन को दी, जहां से उसके पिता का मोबाइल नंबर मिला।

पुलिस ने उसके पिता को उत्तराखंड में राहुल का शव मिलने की जानकारी दी। दोपहर में राहुल का मौसेरा भाई आयूष कोतवाली पहुंच गया। आयुष ने पुलिस को बताया कि राहुल गाजियाबाद में रहकर आईएमएस कॉलेज में एमबीए की पढ़ाई करता था।

वह तीन दिन पहले अपने तीन दोस्तों के साथ उत्तराखंड गांव गया था। वहां से लौटते समय घर से 30 हजार रुपये लेकर आया था। शुक्रवार को उसने कालेज में परीक्षा दी थी। वह गाजियाबाद से गढ़ कैसे पहुंचा और उसकी हत्या किसने-क्यों की, इसकी जानकारी नहीं है।

राहुल के तीनों दोस्तों के मोबाइल बंद हैं। आयुष ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। पुलिस राहुल के कमरे की तलाशी लेने की तैयारी में है। उससे हत्या के संदर्भ में जानकारी मिल सकती है।



इंस्पेक्टर समरजीत सिंह का कहना है कि अज्ञात शव की शिनाख्त एमबीए के छात्र राहुल कांबोज के रूप में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया राहुल का परिवार शाम को मोर्चरी पर पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed